तेलंगाना में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति नहीं, BRS जीतेगी 100 से अधिक सीटें: हरीश राव
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीआरएस के प्रदर्शन को लेकर स्वास्थ्य और वित्त मंत्री टी हरीश राव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष के तेलंगाना में त्रिशंकु विधानसभा होने के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि बीआरएस एक बार फिर से सत्ता में आने जा रही है। टी हरीश ने बीजेपी और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि तेलंगाना की जनता जागरूक है और वो झूठे दावों वाले बयानों पर भरोसा नहीं करती।
तेलंगाना सरकार में मंत्री व दिग्गज बीआरएस नेता टी हरीश ने मंचेरियल और चेन्नूर विधानसभा क्षेत्रों में कई विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मंत्री ने 3 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले सब-स्टेशन की आधारशिला रखी। उन्होंने हाजीपुर मंडल में पार्थनपल्ली लिफ्ट सिंचाई योजना में 85 करोड़ के कार्यों की आधारशिला भी रखी। उन्होंने चेन्नूर निर्वाचन क्षेत्र में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल का भी उद्घाटन किया।

बीआरएस सरकार में मंत्री टी हरीश ने इस मौके पर कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। बीआरएस नेता बीजेपी के प्रदेश संगठन महासचिव बीएल संतोष के उस बयान को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने तेलंगाना में त्रिशंकु विधानसभा होने का अनुमान लगाया था। टी हरीश ने कहा, "बीएल संतोष ने कर्नाटक में भाजपा को नष्ट कर दिया। वह तेलंगाना में भी ऐसा ही करेंगे।"
उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए आगे कहा, "भाजपा को यह सुनिश्चित करने के लिए एक समिति बनानी चाहिए कि उनके उम्मीदवारों की आगामी चुनाव में कम से कम जमानत बच जाए। 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को सिर्फ एक सीट हासिल हुई और 100 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में जमानत गंवानी पड़ी थी।"
वहीं कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि अब तेलंगाना में मतदाताओं को लुभाने के प्रयास में कर्नाटक से "भ्रष्टाचार" का पैसा लाने की योजना बना रही है। टी हरीश ने कांग्रेस की तुलना अतीत की वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम से करते कहा, "वेस्टइंडीज का अतीत गौरवशाली रहा है। वे एक समय विश्व विजेता थे। लेकिन वे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। अब कांग्रेस का भी यही हाल है।"












Click it and Unblock the Notifications