मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कल्याणपुर में लोगों को दी बड़ी सौगात, बिरसा मुंडा पार्क और हैलीपेड के लिए किया भूमि पूजन
रांची,24 नवंबर: हेमंत सरकार ने गढ़वा शहर के कल्याणपुर में लोगों को एक बड़ी सौगात दी है. हेमंत सरकार ने शहर में14 करोड़ की लागत से बनने वाला बिरसा मुंडा पार्क और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैलीपेड बनने की स्वीकृति प्रदान कर दी
रांची,24 नवंबर: हेमंत सरकार ने गढ़वा शहर के कल्याणपुर में लोगों को एक बड़ी सौगात दी है. हेमंत सरकार ने शहर में14 करोड़ की लागत से बनने वाला बिरसा मुंडा पार्क और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैलीपेड बनने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. इसको लेकर पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने हैलिपेड पर भूमि पूजन भी किया.

मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कही ये बात
इस दौरान मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व के जन प्रतिनिधियों ने सिर्फ जन प्रतिनिधि बने लेकिन उन्होंने इस तरफ कभी भी ध्यान नहीं दिया. राज्य के सभी जिलों में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित है. लोग सिर्फ उनकी जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते थे. लेकिन किसी ने इसकी पहल नहीं की. जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गढ़वा दौरा हुआ था, तब उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मरण दिलाने का काम किया था.
उन्होने आगे कहा कि तब CM ने इसे संज्ञान में लेते हुए नगर विकास विभाग सचिव को योजना बनाने का निर्देश दिया जो छह करोड़ की लागत थी. इसके बाद उन्होंने प्रयास कर इस पार्क में कई और सुविधा जोड़वाते हुए इस योजना को अब मूर्त रूप देने में14 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है. जो एक वर्षो में यहां की जनता को समर्पित की जाएगी.
शहरवासी इन दोनों योजनाओं से काफी ज्यादा खुश हैं. इसको लेकर उन्होंने कहा कि वो इन दोनों योजनाओं से काफी ज्यादा खुश है. इससे कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा. इसके अलावा इससे शहर का विकास ही होगा.












Click it and Unblock the Notifications