पूर्व सीएम चन्नी से विजिलेंस की पूछताछ पर मंत्री हरपाल चीमा का पलटवार, बोले- उस वक्त क्यों चुप थे
पूर्व सीएम चन्नी से विजिलेंस की पूछताछ पर मंत्री हरपाल चीमा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चन्नी उस वक्त क्यों चुप थे, जब जहरीला शराब के मौत हुई थी।

चंडीगढ़: पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से विजीलैंस पूछताछ के बाद कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा का बयान सामने आया है। हरपाल चीमा ने चन्नी पर पलटवार करते हुए कहा है कि चन्नी चुनावी समय में मगरमच्छ के आंसू बहा दलित वोट बैंक को बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।
चीमा ने कहा कि पंजाब में जब जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी तब चन्नी क्यों चुप थे। उनके भांजे से 10 करोड़ की बरामदगी पर भी चन्नी क्यों चुप रहे। हरपाल चीमा ने कहा कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था, तब चन्नी क्यों चुप थे।
जिक्रयोग्य है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को विजिलेंस ने आज मोहाली में विजीलैंस दफ्तर तलब किया गया। मोहाली दफ्तर में लगभग 7 घंटे तक पूछताछ चली। आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में चन्नी से पूछताछ हुई है।












Click it and Unblock the Notifications