अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मंत्री पांडा बोले- ओडिशा दिव्यांगजनों की समावेशिता को प्रोत्साहित करता है

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का अयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन करते हुए विकलांगजनों के सामाजिक सुरक्षा और अधिकारिता मंत्री अशोक चंद्र पांडा ने कहा दिव्‍यांग लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस समारोह का आयोजन उन्‍हें मुख्यधारा में लाने और एक समावेशी समाज की स्थापना करने की सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

 Ashok Chandra Panda

विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा

इस वर्ष उत्सव का विषय- 'पीडब्ल्यूडी के लिए, उनके साथ और उनके द्वारा सतत विकास लक्ष्यों को बचाने और प्राप्त करने के लिए संयुक्त कार्रवाई' का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में समावेशिता को बढ़ावा देना है।

इसके साथ ही दिव्‍यागों को सशक्‍तज बनाने के लिए विभिन्‍न कल्‍णाकारी योजनाओं और उपायों के बारे में जानकारीदेते हुए पांडा ने कहा कि उन्हें सामाजिक-आर्थिक विकास में जिम्मेदार भागीदार बनाने के लिए उनमें मौजूद ऊर्जा और क्षमता का सार्थक उपयोग किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद कंधमाल के सांसद अच्युता सामंत ने कहा कि दिव्यांगजनों के साथ समान सम्मान, अवसर, अधिकार और आजीविका का व्यवहार किया जाना चाहिए। समावेशन के लिए नागरिक समाज के बीच अधिक संपर्क और जागरूकता की आवश्यकता है। सामंत ने निरंतर विकास के लिए दिव्यांगजनों के बीच शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम में अनंत नारायण जेना, विधायक, सुशांत कुमार राउत, विधायक, दिलीप के. रे, विशेष सचिव, एसएसईपीडी और निदेशक नियति पटनायक ने भी बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+