राजस्‍थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजन का जीवन हुआ आसान-राज्यमंत्री

राजस्‍थान के सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राज्य सरकार ने आमजन के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर उनका बेहतरीन क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है। इससे इन योजनाओं का लाभ घर बैठे मिल रहा है।

Minister ashok chandna

चांदना गुरूवार को बूंदी जिले में 1.80 करोड़ की लागत से बनने वाली बटवाडिया-उमर सम्पर्क सड़क के शिलान्यास तथा उमर गांव में 1.60 करोड़ की लागत से निर्मित एनएच 52 से सुखपुरा वाया पोसवालों का झोपड़ा (टोकड़ा) सम्पर्क सड़क के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

चांदना ने कहा कि राजस्थान एकमात्र प्रदेश है, जहां आधी आबादी को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करते हुए बुजुर्गों को एक हजार रुपये पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है।
राजस्‍थान के आमजन को राज्य सरकार द्वारा मुफ्त दवा और मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजन का जीवन आसान हो रहा है।

राज्‍यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के साथ ही हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य हो रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के प्रबंध किए गए हैं। क्षेत्र में 7 कॉलेजों की स्थापना से बच्चों की उच्च शिक्षा का सपना यही पर साकार होने जा रहे हैं। शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। इसी सोच को आगे बढाते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के उचित प्रबंध किए गए हैं।

राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के लिए भी क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य करवाए गए हैं। हिण्डोली में कृषि मंडी बनने से अब किसान अपनी उपज आसानी से यहीं पर बिना किसी परेशानी के विक्रय कर रहे हैं। मंडी के निर्माण से किसानों को सबसे बडी राहत मिली है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। किसानों की पीड़ा को समझते हुए सर्दी के मौसम में सिंचाई के लिए दिन में बिजली उपलब्ध करवाकर बडी राहत दी है।

उन्होंने कहा कि ईआरसीपी का काम शुरू होने पर क्षेत्र के किसानों को बडा लाभ मिलेगा। बीते साढे चार साल में हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी है। क्षेत्रवासियों का जीवन आसान बनाने के लिए विकास कार्यों का सिलसिला जारी है और आगे भी विकास की गति को कम नहीं आने दी जाएगी।

राज्यमंत्री ने इस अवसर पर हिण्डोली क्षेत्र में 3.40 करोड़ लागत के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए। 1.80 करोड़ की लागत से बनने वाली बटवाडिया-उमर सम्पर्क सड़क का शिलान्यास किया। इसके निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि 3 किलोमीटर सड़क निर्माण से उमर पंचायत की 12 बस्तियों के ग्रामीणों का इसका फायदा मिलेगा।

इस दौरान राज्यमंत्री ने एनएच 52 से सुखपुरा वाया पोसवालों का झोपड़ा (टोकड़ा) तक 1.60 करोड़ लागत से निर्मित सम्पर्क सड़क जनता को समर्पित की। हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। बांसनी गांव में 86 लाख की कैनाल को भी इसी माह स्वीकृत कराया जाएगा।

हिण्डोली सीएचसी में विकास कार्यों का किया शुभांरभ

सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री ने हिण्डोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हिण्डोली में 1.9 करोड़ के विकास कार्यों तथा सीएचसी के 30 बेड से 50 बेड में क्रमोन्नत सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 59 लाख की लागत से बने ऑक्सीजन प्लांट तथा 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि हिण्डोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 30 से 50 बेड की सुविधा शुरू होने से आमजन को इलाज में सुविधा मिलेगी। साथ ही हिण्डोली के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+