गुरुग्राम और मानेसर में पर्यूषण पर्व के दौरान बंद रहेंगी मीट की दुकानें
हरियाणा के गुरुग्राम और नगर निगम मानेसर निगम क्षेत्र में 9 दिनों तक सभी मीट की दुकानें और स्लाटर हाउस बंद रहेंगे. शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक के आदेशानुसार 24 से 1 सितंबर तक नौ दिनों के लिए जैन पर्व पर्युषण पर्व क
चंडीगण,31 जुलाई: हरियाणा के गुरुग्राम और नगर निगम मानेसर निगम क्षेत्र में 9 दिनों तक सभी मीट की दुकानें और स्लाटर हाउस बंद रहेंगे. शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक के आदेशानुसार 24 से 1 सितंबर तक नौ दिनों के लिए जैन पर्व पर्युषण पर्व के दौरान गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र और मानेसर नगर निगम क्षेत्र में सभी मीट बिक्री की दुकानें और स्लाटर हाउस बंद रहेंगे. उपनगर आयुक्त डॉ. विजयपाल यादव ने कहा कि क्षेत्र में मीट बिक्री करने वाले लोगों से कहा गया है कि वे इन 9 दिनों के दौरान अपनी दुकानों को बंद रखें.

पर्युषण पर्व के कारण बंद की गई दुकाने
उपनगर आयुक्त विजयपाल यादव ने कहा है कि इस संबंध में यूएलबी विभाग से आदेश प्राप्त हो चुके हैं. प्राप्त आदेशों के अनुसार, एमसीजी और एमसीएम क्षेत्र में सभी मांस बिक्री की दुकानें और स्लाटर हाउस 24 अगस्त से 1 सितंबर तक बंद रहेंगे. इन नौ दिनों में जैन धर्म का त्योहार पर्युषण पर्व मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि नगर निगम इस दौरान क्षेत्र में लगातार निगरानी करेंगी, साथ ही आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.












Click it and Unblock the Notifications