MCD Election: कूड़ा प्रबंधन को लेकर AAP ने बीजेपी पर साधा निशाना
दिल्ली नगर निगम चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और सभी सियासी दल निगम में सरकार बनाने को लेकर ताल ठोंक रहे हैं। आम आदमी पार्टी इस बार निगम में सत्ता हासिल कर दिल्ली की राजनीति में अपनी धमक दिखाना चाहती है। इस चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि पूरी दिल्ली के लिए कूड़ा प्रबंधन और साफ-सफाई सबसे बड़ा मुद्दा है। दिल्ली देश की राजधानी है, यहां देश-दुनिया से लोग आते हैं, लेकिन यहां से वे दिल्ली की जो छवि लेकर जाते हैं, वह बेहद दुखद है। आप लुटियन जोन को छोड़ दें, तो पूरी दिल्ली में कहीं भी चले जाइये, हर जगह गंदगी और कूड़े का अंबार दिखेगा। हम दिल्ली की यही छवि बदलना चाहते हैं और इसी के लिए जनता का समर्थन मांग रहे हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि कूड़े की सफाई कोई रॉकेट साइंस नहीं है। दुनिया के तमाम देश ये काम कर रहे हैं तो हम क्यों नहीं कर सकते? हमारे पास विशेषज्ञों की टीम है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वयं इसके विषय में विस्तृत चर्चा की है और उन तरीकों को समझा है, जिससे दिल्ली को साफ-सुंदर बनाया जा सकता है। हम दिल्ली की जनता के सहयोग से यह करके दिखाएंगे। भाजपा को बताना चाहिए कि निगम की सफाई के लिए हजारों करोड़ रुपये का फंड कहां गया?












Click it and Unblock the Notifications