MBBS बॉण्ड पॉलिसी: सीएम खट्टर ने दिए संकेत, कल तक निकल सकता है समाधान

हरियाणा सरकार की बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे एमबीबीएस छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है जहां इसी मुद्दे पर मेडिकल स्टूडेंट प्रतिनिधियों और हरियाणा सरकार के आला अधिकारियों के बीच कल फिर बैठक हो सकती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी संकेत दिए है कि कल तक समाधान निकल सकता है।

Manohar Lal Khattar

बता दें कि पिछले कल प्रदेश सरकार की बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे एमबीबीएस छात्रों के साथ सरकार की वार्ता विफल रही थी। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ अधिकारियों की बैठक करीब 3 घंटे तक चली थी। हालांकि कई घंटे बातचीत के बाद भी मेडिकल छात्रों के हाथ निराशा ही लगी थी।

दरअसल प्रदेश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र खट्टर सरकार की बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में धरना लगाए हुए हैं। इस बीच सरकार ने छात्रों को बातचीत का न्योता दिया था। 15 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों के साथ वार्ता में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे। छात्रों के साथ अधिकारियों की बैठक शाम को साढ़े 4 बजे के बाद शुरू हुई थी। मीटिंग के लिए जाने से पहले छात्र पीजीआई प्रशासन द्वारा हॉस्टल खाली करने के नोटिस पर भी खूब भड़के थे। छात्रों ने कहा था कि हम किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि जब तक सरकार बॉन्ड पॉलिसी को पूरी तरह वापस नहीं लेती, तब तक यह लड़ाई इसी प्रकार चलती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+