जजपा में शामिल हुए भाजपा एससी मोर्चा पदाधिकारी सहित कई सरपंच

हरियाणा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी लोगों को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

Many sarpanch including BJP SC Morcha office bearer joined JJP

जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कई राजनीतिक व सामाजिक रूप से मौजिज लोगों ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। चंडीगढ़ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर मुलाना से भाजपा एससी मोर्चे के मंडल अध्यक्ष राजेश कल्याण सहित कई सरपंचों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जजपा ज्वाइन की।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी लोगों को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, चेयरमैन एवं पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शेरवाल, पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, मनदीप बोपराय आदि मौजूद रहे।

जजपा ज्वाइन करने वालों में मुख्य रूप से राजेश कल्याण के साथी कुलदीप त्यागी सुलखनी, वेद प्रकाश, गुरमीत सिंह, तारा चंद और साढ़ौरा हलके से गांव नौशहरा के सरपंच विशाल, पीर भौली के सरपंच दवेंद्र सिंह और रतुवाला गांव के सरपंच प्रतिनिधि सागर आदि शामिल हैं।

पार्टी में शामिल हुए मौजिज लोगों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नई ऊर्जा के साथ गरीब, किसान, कमेरे सहित तमाम वर्गों के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जजपा की नीतियों से प्रभावित होकर शामिल होने का निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+