सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम: CM खट्टर ने बदली शासन व्यवस्था, समाप्त की सरकार व जनता के बीच की दूरी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पिछले लगभग एक वर्ष से शासन व्यवस्था में नया बदलाव लेकर आए हैं। हर शनिवार को ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'सीएम की विशेष चर्चा' कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने शासन की एक ऐसी लय तैयार की है जो पहले कभी नहीं देखी गई।
हर सप्ताह किसी न किसी एक वर्ग के साथ संवाद करने की मुख्यमंत्री की अनोखी पहल आज गेम-चेंजर बन गई है। अब तक लगातार 40 हफ्तों में 40 सत्रों के माध्यम से वे विभिन्न योजनाओं के लाखों लाभार्थियों से संवाद कर चुके हैं और उन्होंने सरकार व जनता के बीच की दूरी को लगभग समाप्त कर दिया है।

हरियाणा सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब एक घंटे तक चलने वाले 'सीएम की विशेष चर्चा' कार्यक्रम के तहत हर ब्लॉक, तहसील और जिले के हर कोने से लाभार्थियों को सीएम खट्टर से सीधे बातचीत करने का सुनहरा अवसर प्रदान होता है। पहली बार जब इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी, तो अधिकतर लोगों के लिए यह व्यवस्था अविश्वसनीय थी।
क्योंकि, शुरुआत में तो लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सीधे उनसे फोन पर बात करेंगे और उनका हाल-चाल जानेंगे। आज यह कार्यक्रम सुलभ, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन का प्रमाण बन गए हैं और ये संवाद आशा व परिवर्तन का प्रतीक बने हैं।
सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम में ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री अब तक कई योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर चुके हैं। इनमें रोज़गार मेलों, एमएसएमई विभाग के साथ पंजीकृत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को चलाने वाले उद्यमियों, नव स्थापित प्लेवे स्कूलों के छात्रों के अभिभावकों, आवास नवीनीकरण योजना के लाभार्थियों, स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्यों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा शामिल है।
यह कार्यक्रम केवल संवाद तक सीमित नहीं रह गया बल्कि, लोगों के लिए बेमिसाल मंच बना गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री बड़े ही सहज तरीके से जनता से बात करते हैं और केवल विषय से संबंधित ही नहीं बल्कि वे नागरिकों से उनके रोजगार, पारिवारिक आय, स्वास्थ्य लाभ इत्यादि की जानकारी भी प्राप्त करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications