पंजाब: मान सरकार सतर्क, बाढ़ रोकथाम कार्यों के लिए 99.33 करोड़ किए निर्धारित
मान सरकार ने पंजाब में बाढ़ रोकथाम कार्यों के लिए 99.33 करोड़ रुपए निर्धारित किए

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार जहां सिंचाई के लिए नहरों के नेटवर्क को मजबूत कर रही है, वहीं बारिश के मौसम में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए भी कदम उठाए हैं।
रोपड़ हेड वर्क्स में जल नियंत्रण के लिए 7.94 करोड़ रुपये की लागत से सतलुज नदी से बहने वाली सरहंद नहर के गेटों का मोटरीकरण किया गया है, जिससे विभागीय कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले मानवीय कार्यों में कमी आएगी।
यह पहली बार है जब किसी नहर या नदी के गेट को स्वचालित किया गया है और इसके अलावा पुल पर स्काडा सिस्टम लगाया गया है। चक ढेरा गांव के पास सतलुज नदी पर 15.41 लाख रुपये की लागत से स्टड (पत्थर का तटबंध) का निर्माण किया गया, जो तटों के कटाव को रोकेगा और आसपास के आवासीय क्षेत्रों और कृषि भूमि को बाढ़ से बचाएगा।












Click it and Unblock the Notifications