मनीष सिसोदिया का आरोप- दिल्ली सरकार के कामकाज में दखल दे रहे उपराज्यपाल

Manish Sisodia

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish sisodia) ने एक बार फिर से उपराज्यपाल वी के सक्सेना (lieutenant governor vk saxena) पर निशाना साधा है. सिसोदिया ने उपराज्यपाल को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने उपराज्यपाल पर दिल्ली सरकार के रोजमर्रा के कामकाज में दखल देने का आरोप लगाया है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन बताते हुए ने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना मंत्रियों को 'दरकिनार' कर निर्देश जारी कर रहे हैं. पत्र में सिसोदिया ने यह भी आरोप लगाया कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर अधिकारियों को निलंबित करने की चेतावनी दी गई. मनीष सिसोदिया ने इसे रोजमर्रा के कामकाज में दखल दिया जाना बताया है.

गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के बीच प्रशासन और नीति संबंधी फैसलों को लेकर अक्सर टकराव होता रहा है. इसमें अब रद्द की जा चुकी दिल्ली की आबकारी नीति भी शामिल है. इसी को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार और नेता उपराज्यपाल पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं. इसके जरिए बीजेपी पर भी हमला बोलते रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+