ओडिशा सरकार Make in Odisha Conclave को सफल बनाने में जुटी, 6 दिवसीय दिल्ली दौरे पर पटनायक
ओडिशा सरकार (Odisha Government) इस साल 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव (Make in Odisha Conclave ) आयोजित करने जा रही है। इस कॉन्क्लेव को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने युद्ध स्तर पर अपनी तैयारी शुरू कर दी
भुवनेश्वर,30 अगस्त। ओडिशा सरकार (Odisha Government) इस साल 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव (Make in Odisha Conclave ) आयोजित करने जा रही है। इस कॉन्क्लेव को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने युद्ध स्तर पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) 31 अगस्त को दिल्ली के 6 दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। 5 सितम्बर को वह वापस भुवनेश्वर आ जाएंगे। खबर है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के पहले दिन दिल्ली में होने वाली इन्वेस्टर्स एंड एंबेसडर मीटिंग में शामिल होंगे।
सरकारी सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे पर एक प्रतिनिधि दल भी जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधि दल अमेरिका, यूएई, कतर, ओमान, भूटान, सऊदी अरब, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, लक्जमबर्ग, बेल्जियम, सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के प्रतिनिधियों से सीधी बातचीत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications