महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने लगाया उद्धव ठाकरे पर आरोप
महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में 12,024 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) समिति का गठन किया। जिसके बाद कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे भी जांच के घेरे में आ सकते हैं।
ऐसे इसलिए कि उनके ही कार्यकाल में यह घोटाला हुआ है। बीएमसी में हुए घोटाले को लेकर ही उपमुख्यमंत्री ने उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप लगाते हुए हमला बोला है। फडणवीस ने कहा कि 'मैं उद्धवजी की चीख समझ सकता हूं। क्योंकि उनके नेतृत्व में मुंबई नगर निगम में 12,000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ। मुख्यमंत्री ने इस पर एसआईटी नियुक्त की है। जांच के बाद इसके बारे में खुलासा होने वाला है।

बता दें कि कोरोना काल के दौरान बीएमसी में घोटाले होने के आरोप लगे थे। इसकी गूंज विधानमंडल के पिछले मॉनसून सत्र में भी सुनाई दी। तब देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जांच ऑडिट कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (CAG) से कराने की घोषणा की थी। नवंबर, 2019 से अक्टूबर, 2022 के बीच किए गए विभिन्न कार्यों में 12,024 करोड़ रुपये की अनियमितता की रिपोर्ट कैग ने दी थी।












Click it and Unblock the Notifications