मध्य प्रदेश के आगामी चुनाव पर AAP का फोकस, संदीप पाठक बोले- जनता लड़ेगी हमारा चुनाव
मध्य प्रदेश के आम आदमी पार्टी के संभागीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद व आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आगामी मध्य प्रदेश के चुनाव में 'आप' खास रणनीति के तहत चु

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने कहा है कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी इस बार मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी। पार्टी ने इसके लिए खास रणनीति तैयार की है। इंदौर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उन्होंने की राज्य आगाम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी इस बार पूरी ताकत से उतरेगी और सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश का भला नहीं किया, जनता परेशान है।
प्रदेश के अस्पतालों और स्कूलों की हालत बदतर है। अदूरदर्शी और कुप्रबंधन के चलते आर्थिक हालात खराब हैं। जनता एक ईमानदार विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रही है। दिल्ली में हमने शिक्षा, स्वास्थ्य और गुड गवर्नेंस में उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसकी सराहना पूरा विश्व करता है। हम इन्हीं उपलब्धियों के साथ जनता के पास जाएंगे और हमें जनता ही चुनाव जिताएगी।
हम प्रदेश में राम राज्य लाएंगे, जहां सभी को मूलभूत सुविधाएं आसानी से प्राप्त हों। 14 मार्च को भोपाल में अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान सभा कर चुनाव का आगाज करेंगे। डॉ. पाठक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरी तैयारी से व्यवस्था परिवर्तन के लिए जुट जाएं ।












Click it and Unblock the Notifications