मध्य प्रदेश के इन 3 जिलों में 6 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजना की होगी शुरुआत

मध्य प्रदेश के इन जिलों में 6 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजना की होगी शुरुआत

मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट शुक्रवार को शिवपुरी दौरे पर आए। कलेक्ट्रेट में केंद्र व राज्य सरकारी की 38 योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ली। बैठक के बाद मंत्री सिलावट ने कूनो नदी पर छह बांधों की सीरिज के सिलसिले में दैनिक भास्कर से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संग उनकी बैठक हो चुकी है। शिवपुरी, श्योपुर और गुना तीन जिलों के लिए 6 हजार करोड़ की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना से तीन जिलों के 600 गांवों में 2 लाख हैक्टेयर में सिंचाई और पीने का पानी मिलेगा। बांधों की श्रृंखला के रूप में समूह सिंचाई परियोजना स्व. माधवराव सिंधिया के नाम से मंजूरी दिलाने जा रहे हैं।

Madhya Pradesh Irrigation Project

करीब दो सप्ताह पहले मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सिंधिया की बैठक के बाद मंत्री सिलावट का कहना है कि केंद्र सरकार से इस वृहद सिंचाई परियोजना को जल्द मंजूरी मिलने जा रही है। फाइल स्वीकृत होते ही जल्द ही शिवपुरी, गुना और श्योपुर जिले को खुशखबरी मिलेगी। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि छह बांधों की सीरीज में दो छोटे बांध गुना के बमौरी, एक कोलारस, चौथे कोलारस-पोहरी बॉर्डर स्थित पवा के पास, पांचवा पोहरी और छठवां श्योपुर के श्यामपुर में बनेगा। बामौर के 85, कोलारस 194, पोहरी 150, शिवपुरी 85 और श्योपुर के विजयपुर में 100 गांव के किसान लाभान्वित होंगे। पांच विधानसभा के कुल छह सौ गांवों के किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

जलसंसाधन मंत्री बोले- जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करें
बैठक में मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की जो सड़कें बरसात में खराब हुई हैं, अधिकारी फील्ड में जाकर समय सीमा में मरम्मत कराएं। जल जीवन मिशन में काम नहीं करने वाले लापरवाह ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराएं। नपा अधिकारियों से कहा कि समाज के हर वर्ग को जोड़कर स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएं। मंत्री ने समूह की महिलाओं से उत्पाद खरीदे और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। मार्च में हितग्राहियों का आवास प्रवेश कराने के निर्देश दिए। आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र लुधावली पहुंचकर बच्चों से बातचीत कर चॉकलेट बांटी। सीनियर बालक छात्रावास व मॉडल स्कूल का भी भ्रमण किया।

रोजगार के लिए तालाबों में मछली पालन की दी गई सलाह

मंत्री तुलसी सिलावट ने टीला गांव में बने अमृत सरोवर तालाब में मछली का बीज डालने की सलाह दी है। आगे चलकर इस तालाब से जरूरतमंदों को मछली पालन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा धर्मपुरा की गौशाला को लेकर कहा कि अधिक से अधिक जनप्रतिनिधि जुड़े और गायों के लिए मददगार बने। इससे गौशाला का संचालन आसानी से हो सकेगा। बता दें कि गौशाला संचालन के लिए खुद विधायक रघुवंशी समिति के अध्यक्ष हैं।

निर्देश: नामांतरण, सीमांकन और बंटाकन 30 दिन में करें

कलेक्टोरेट शिवपुरी में शुक्रवार को मंत्री तुलसी सिलावट ने सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। पीएम आवास, संबल योजना प्रकरण, आयुष्मान कार्ड, पात्रता पर्ची जारी करना आदि की जानकारी ली। इन योजनाओं में प्रगति लाने को कहा है। साथ ही राजस्व विभाग को जिले में नामांतरण, सीमांकन और बटांकन का काम 30 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

पोहरी के सरकूला बांध को लेकर मंत्री बोले-भोपाल में अधिकारियों की बैठक लूंगा, ताकि जल्द हो निर्माण पोहरी के सरकूला बांध का वर्क ऑर्डर जारी हुए 26 माह बीत चुके हैं। ऐसे में बांध का काम चालू नहीं हो पाया है। मंत्री सिलावट का कहना है कि इस संबंध में भोपाल में अधिकारियों की बैठक रखूंगा और चर्चा करूंगा जानकारी लूंगा। बांध का निर्माण जल्द प्रारंभ कराएंगे। वहीं मंत्री सिलावट ने शुक्रवार को कोलारस के टीला गांव में अमृत सरोवर तालाब और धर्मपुरा में गोशाला का जायजा लिया। पडोरा पर मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+