मध्य प्रदेशः व्यापार मेले का उद्घाटन 5 काे, वर्चुअल जुड़ेंगे सीएम, सिंधिया आएंगे
ग्वालियर व्यापार मेले का उद्घाटन 5 जनवरी काे केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे।

भोपालः ग्वालियर व्यापार मेले का उद्घाटन 5 जनवरी काे केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे। शेष अतिथियों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का कहना है कि वे इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों से बात कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया पांच जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आ रहे हैं। उनके ऑफिस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पांच जनवरी को शाम पांच मेले का उद्घाटन होगा।
सिंधिया का कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन और मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने अपने स्तर पर मेले के उद्घाटन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को जहां कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जिला प्रशासन व मेला प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। वहीं एसएसपी अमित सांघी ने मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। उद्घाटन की तारीख तय होते ही व्यापारियों ने भी शोरूम आदि का काम तेज कर दिया है। अभी तक झूला सेक्टर के साथ खान-पान की दुकानों पर लोगों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई है। कलेक्टर सिंह के अनुसार मेले का उद्घाटन पांच जनवरी को होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसमें वर्चुअल जुड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications