2023 में कौन होगा भाजपा का सीएम चेहरा? मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कह दी ये बड़ी बात

2023 में कौन होगा भाजपा का सीएम चेहरा? मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कह दी ये बड़ी बात

भोपाल, 20 सितंबर: एमपी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में सभी दलों के सूरमा जुट गए हैं। कांग्रेस में यह तय है कि पार्टी इस बार फिर से कमलनाथ के चेहरे पर मैदान में उतरेगी। वहीं, बीजेपी पिछले चार चुनावों शिवराज के चेहरे पर मैदान में उतरते रही है। इस बार हालात बदल गए हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि बीजेपी की तरफ से 2023 के विधानसभा चुनाव में चेहरा कौन होगा। बीजेपी फिर से सीएम शिवराज सिंह चौहान पर ही दांव लगाएगी या कोई और। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर भी खूब चर्चा होती है।

Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan Jyotiraditya Scindia

चंबल इलाको के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है?
मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह चंबल ही नहीं पूरे देश के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने जो मेहमान दिए हैं, उसको अच्छे से रखना हमारा दायित्व है। पीएम मोदी ने एमपी की महिलाओं की आखों में विश्वास जताया है।

मिशन 2023 की शुरुआत हो गई?
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन की शुरुआत तो काफी वर्ष पहले ही हो गई है। मध्यप्रदेश उनका शुरू से प्रिय प्रदेश रहा है। हमारे मुख्यमंत्री पर सदैव उनका बड़ा विश्वास रहा है। आप राजनीतिक परिदृश्य में कुछ भी समझ सकते हैं। पीएम मोदी का आशीर्वाद एमपी पर सदैव रहा है।

2023 में मध्यप्रदेश में सीएम पद का चेहरा कौन होगा?
महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि निश्चित रूप से सीएम शिवराज सिंह चौहान ही चेहरा रहेंगे। वह अच्छा काम कर रहे हैं तो चेहरा की कोई बात ही नहीं है।

प्रदेश के कुछ अफसरों से आपकी नाराजगी है?
मंत्री ने कहा कि मेरी नाराजगी मुख्यमंत्री से नहीं, कुछ ब्यूरोक्रेट्स से थी। मैंने इसे उजागर किया है और जो गलत होगा, उसके गलत ही कहा जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान के हस्तक्षेप के बाद सारी चीजें सुचारू रूप से चल रही हैं। अगर अब कोई बात हुई तो मैं मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाऊंगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया जाए?
उन्होंने कहा कि बात यहां चाहने और नहीं चाहने की नहीं है कि हम क्या चाहते हैं। जहां तक ज्योतिरादित्य सिंधिया की बात है, जो कार्य पार्टी और संगठन उन्हें सौंपती है, उस काम को वह करते हैं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री और संगठन की तरफ से जो भी काम उन्हें सौंपा जाएगा, वह अच्छा ही करेंगे।

आप सीएम के रूप में उन्हें देखना चाहते हैं?
मंत्री सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी में चाहने और न चाहने जैसी कोई बात नहीं है। यहां संगठन जो तय करता है, वहीं होता है। ऐसे में किसी के चाहने और न चाहने का कोई सवाल ही नहीं है। आप इसे जो भी समझ लें। मेरा मानना है कि शिवराज सिंह चौहान अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में चेहरा बदलने की जरूरत अभी नहीं लगता है।

श्योपुर को लेकर क्या प्लानिंग है?
देखिए, सबसे अच्छी बात यह है कि यहां चिता को लाया गया है। चिता को लाकर रोजगार के नए अवसर लोगों के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र में अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह सिसोदिया ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी लोगों में से एक हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देकर इन्होंने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। महाराज के समर्थक कांग्रेस में रहते हुए उन्हें सीएम के रूप में देखना चाहते थे। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन इतना जरूर कहा कि आपको जो समझना है, वह समझ लीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+