Lumpy skin disease: पंजाब सरकार के टीकाकरण अभियान में तेजी, 1.8 लाख से ज्‍यादा डोज लगीं

चंडीगढ़। पंजाब में फैली लंपी स्किन डिजीज से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान जोरों पर है। यहां पशु पालन विभाग की ओर से बताया गया कि, विभाग को पहले मिली दवा की करीब 2.34 लाख डोज में से अब तक 1.84 लाख से अधिक डोज पशुओं को लगाई जा चुकी हैं, और बाकी भी जल्‍द लग जाएंगी। अधिकारियेां ने कहा कि, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर टीकाकरण में तेजी लाई गई है. विभाग के अमले द्वारा छुट्टी वाले दिनों के दौरान भी टीकाकरण किया जा रहा है।

Lumpy skin disease: Punjab governments vaccination campaign, more than 1.8 lakh doses admitted

विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप ने बताया कि गोट पॉक्स वैक्सीन की 83,000 डोज की तीसरी खेप विभाग के पास पहुंच चुकी है, जो आगे जिलों में बांट दी गई है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर टीकाकरण में तेजी लाई गई है. विभाग के अमले द्वारा छुट्टी वाले दिनों के दौरान भी टीकाकरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि विभाग को पहले मिली दवा की करीब 2.34 लाख डोज में से अब तक 1.84 लाख से अधिक डोज पशुओं को लगाई जा चुकी हैं.

इसके अलावा पंजाब वेटरिनरी वैक्सीन इंस्टीट्यूट, लुधियाना से 5 वैटरनरी अफसरों को भी अलग-अलग जिलों में भेजा गया है. इससे पहले मोहाली मुख्य कार्यालय से भी वैटरनरी अफसरों को 31 अगस्त तक जि‍लों में तैनात किया गया था. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की हिदायतों पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 1 करोड़ रुपए की राशि पशु पालन विभाग को शिफ्ट की जा रही है, जो अपेक्षित दवा और डोज के लिए जि‍लों को बांटी जानी है.

विकास प्रताप ने बताया कि बैचलर ऑफ वेटरिनरी साइंस (बी.वी.एस.सी.) के इंटरनशिप और अंतिम साल के विद्यार्थियों को भी टीकाकरण मुहिम को तेज करने और दूध उत्पादकों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है, जिनको पंजाब के अलग- अलग जि‍लों खास तौर पर स्टाफ की कमी वाले स्थानों पर भेजा जा रहा है ताकि टीकाकरण मुहिम को जल्द से जल्द मुकम्मल किया जा सके.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+