राजस्थान में अगली सरकार का ताला जेजेपी की चाबी से खुलेगा: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान की जनता से इसी तरह प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा तो आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता का ताला जेजेपी की चाबी से ही खुलेगा। दुष्यंत चौटाला राजस्थान दौरे के दौरान कोटपूतली में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो हरियाणा की भांति पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फ़ीसदी और राशन डिपुओं के आवंटन में भी 33 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। युवाओं को राजस्थान में निजी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

dushyant-chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के एक नेता की आपसी लड़ाई ने इस प्रदेश को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। आज अपराध में आगे बढ़ा राजस्थान है। चाहे अवैध माइनिंग का मामला हो, भूमाफिया की बात हो या परीक्षाओं में पेपर आउट करवाने वालों को सरंक्षण देने की बात हो, कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को गुंडागर्दी के हवाले कर दिया है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले वायदा किया था कि राज बना दो कर्जा माफ़ कर देंगे। लोगों ने राज तो बना दिया लेकिन सरकार में आते ही कांग्रेस मुकर गई। उन्होंने कहा कि किसान को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाओ, कांग्रेस के माफिया राज से छुटकारा दिला देंगे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि अब भी समय है आप इनको चुनाव में सबक सीखा दो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हरियाणा के किसानों की तरह राजस्थान का किसान भी खुशहाल होगा। हरियाणा में सूरजमुखी का भाव 6050 रूपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है जो कि अन्य प्रदेशों से ज्यादा है, अच्छा भाव होने से पड़ोस के प्रदेशों के किसान भी हरियाणा में अपनी फ़सल बेचने आ रहे हैं। हरियाणा की मंडी में किसान को दो घंटे से ज्यादा समय इंतजार नहीं करना पड़ता है, तुरंत फसल खरीद कर ली जाती है और उनकी फसल की कीमत सीधा किसान के बैंक खाते में भेज दी जाती है । इस बार करीब 13 हजार करोड़ रूपये सीधे किसानों के खाते में भेजे गए।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनका राजस्थान से विशेष लगाव है, वे भी राजस्थान के लोगों की तरह वीर तेजा जी को मानते हैं। इसी कारण तेजा जी मंदिर और खरनाल में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाई है ताकि यहां के युवा अपने गांव में ही परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। कई बच्चों ने तो इन लाइब्रेरी से तैयारी करके सरकारी नौकरी भी हासिल कर ली है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा राजस्थान के मुख्यमंत्री वीर तेजा जी के सम्मान में जेजेपी द्वारा किए गए कार्य से डर गए और अब उनके नाम से बोर्ड गठित किया है। पहले भी कई बोर्ड गठित किये है, उनसे कुछ नहीं किया गया, ये तो मात्र दिखावा है। कहने को तो कुम्भा राम आर्य जी के नाम से राजस्थान में लिफ्टिंग की एक योजना , लेकिन कितना फायदा दिया जा रहा है सबको मालूम है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी जो कहती है, उसे जननायक चौधरी देवीलाल की तरह वो करके दिखाते हैं। देवीलाल ने बुजुर्गों को पेंशन देने का वादा किया तो बंसीलाल जैसे सरीख़े कांग्रेसी नेताओं ने मजाक उड़ाया था कि यह संभव होता तो वो ही लागू कर देते। जब देवीलाल मुख्यमंत्री बने तो सबसे पहले बुजुर्गों को पेंशन दी, जो बाद में सारे देश में लागू हुई। आज नतीज़न हरियाणा में 2750 रूपये प्रति माह पेंशन है जो पुरे देश में सबसे ज्यादा है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जनता से जेजेपी को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए घोषणा कि कोटपूतली से जेजेपी नेता रामनिवास यादव को टिकट दी जाएगी, सब मिलकर प्रचार शुरू कर दें। भारी भीड़ ने अपना हाथ उठाकर दुष्यंत की अपील पर सहमति जताई। इससे पूर्व रैली में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का रैली में पहुंचने पर गीत गाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उनको किसान का प्रतीक हल भेंट किए गए। रैली आयोजक रामनिवास यादव ने उनको पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जजपा नेता फारुख शेख , कमलेश सैनी , जजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी सिंह मील , अभिमन्यु राव समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+