लाड़ली बहना स्कीम बहनों के मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने की योजना: सीएम शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना का महिलाओं के विकास में विशेष योगदान है। उन्होंने इसे बहनों का मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने की स्कीम बताया है। मुख्यमंत्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुर (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम में कहा कि बहन-बेटियों को सशक्त करने के लिए ही लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना जैसी योजनाएं संचालित की गईं। लाड़ली बहना योजना भी बहनों का मान-सम्मान और आत्म-विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। बहनों को धन के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाने पड़ें ,वे आत्म-निर्भर हों इसके लिए ये स्कीम मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू की है।

सीहोर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जहाजपुर में सेवा का यज्ञ चल रहा है। मंच से अपने संबोधन में मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं को सीएम ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश के नारी शक्ति के विकास के लिए बेहद अहम है। इसके तहत प्रतिमाह 1000 रूपए उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। जिसे बढ़ाकर 1250 रूपए किया गया है। सरकार ने क्रमबद्ध रूप से राशि बढ़ाते हुए बहनों को प्रतिमाह 3000 रूपए दिए जाएंगे।

Madhya Pradesh Ladli Bahana Yojana

बच्चों को पढ़ाई के लिए दिए जा रहे प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लेने पर उनकी फीस राज्य सरकार अदा करेगी। इसके अलावा गरीब और किसान के बच्चों को प्राइवेट स्कूल जैसी शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीएम राइज स्कूल बनाए जा रहे हैं। पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें राशि के साथ साइकिल, लेपटॉप, स्कूटी आदि देने की व्यवस्था भी की गई है।

सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री भू-आवासीय योजना में पट्टे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार ने हर गरीब के लिए अपना घर सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है। इसके अलावा गरीब किसान को उनका हक दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+