केटीआर ने बताया, 'वारंगल में बनने जा रहा तेलंगाना का सबसे बड़ा अस्तपाल'

हरीश राव ने दशहरे तक परियोजना को पूरा करने और उपनगरों में रहने वालों को उन्नत चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए सनथ नगर एलबी नगर और अलवाल में तीन टीआईएमएस अस्पतालों के तेजी से निर्माण पर जोर दिया।

telangana

तेलंगाना के आईटी मंत्री केटीआर ने बुधवार को कहा कि वारंगल शहर में तेलंगाना का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल तेजी से बनने जा रहा है। केटीआर ने कहा कि अस्पताल में 2000 बिस्तर होंगे और स्वास्थ्य सेवा के विकेंद्रीकरण की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

केटीआर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वारंगल शहर में 2,000 बिस्तरों वाला तेलंगाना का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल तेजी से बन रहा है। 33 जिलों में से प्रत्येक में एक मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज के साथ, यह हेल्थकेयर के विकेंद्रीकरण में एक बड़ा कदम होगा। सीएम केसीआर गारू को उनके आरोग्य तेलंगाना के दृष्टिकोण के लिए धन्यवाद।'

वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव ने मुख्यमंत्री केसीआर की 'महत्वाकांक्षी दृष्टि' के तहत एक महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा, वारंगल हेल्थ सिटी के निर्माण में तेजी लाने के लिए सड़क और भवन (आर एंड बी) के अधिकारियों को निर्देश दिया है।

हरीश राव ने दशहरे तक परियोजना को पूरा करने और उपनगरों में रहने वालों को उन्नत चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए सनथ नगर, एलबी नगर और अलवाल में तीन टीआईएमएस अस्पतालों के तेजी से निर्माण पर जोर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+