मेडिकल कॉलेज विवाद पर केटीआर ने पीएम मोदी पर ट्वीट कर कसा तंज

तेलंगाना सरकार राज्य को एक भी मेडिकल कॉलेज स्वीकृत ना करने को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है।

telangana

तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने राज्य को मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी देने पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। केटी रामा राव ने कहा, 'मैं पीएम मोदी से आग्रह करता हूं कि वो झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने पर निरंतरता बनाए रखने के लिए अपने केंद्रीय मंत्रियों को ट्रेनिंग दें।'

आपको बता दें कि तेलंगाना सरकार राज्य को एक भी मेडिकल कॉलेज स्वीकृत ना करने को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। देशभर में 157 मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई थी, लेकिन तेलंगाना को केंद्र सरकार ने निराश किया। जब भी कोई केंद्रीय मंत्री तेलंगाना का दौरा करता है, तो यह मुद्दा जोर शोर से उठाया जाता है और सरकार के मंत्री हर बार अलग-अलग बयान लेकर आते हैं।

इस मुद्दे पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने दावा किया कि राज्य के लिए नौ कॉलेजों को मंजूरी दी गई थी, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि तेलंगाना से कोई प्रस्ताव प्राप्त ही नहीं मिला है। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केवल दो प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

केंद्रीय मंत्रियों के इस रवैये को देखते हुए उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'तेलंगाना राज्य में मेडिकल कॉलेजों पर तीन केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों के अलग-अलग बयान। किशन रेड्डी- 9 कॉलेजों को मंजूरी दी गई, मनसुख मांडविया- कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ और निर्मला सीतारमण- दो प्रस्ताव प्राप्त हुए। मोदीजी, अपने मंत्रियों को कम से कम एक ही झूठ और फरेब को लगातार चलाने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित करें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+