चैंपियंस ऑफ चेंज रैंकिंग में कोरापुट जिले को मिला शीर्ष स्थान, जानें क्या है रैंकिंग का मतलब
शिक्षा क्षेत्र में अपने प्रदर्शन के लिए ओडिशा के कोरापुट जिले को नीति आयोग द्वारा तैयार चैंपियंस ऑफ चेंज रैंकिंग में नंबर 1 स्थान दिया गया है।
भुवनेश्वर, 13 जनवरी। शिक्षा क्षेत्र में अपने प्रदर्शन के लिए ओडिशा के कोरापुट जिले को नीति आयोग द्वारा तैयार चैंपियंस ऑफ चेंज रैंकिंग में नंबर 1 स्थान दिया गया है।

शिक्षा क्षेत्र में शीर्ष पांच सबसे बेहतर आकांक्षी जिलों की सूची में कोरापुट शीर्ष पर रहा। इस सूची में देश भर से कर्नाटक के यादगीर, असम से बारपेटा, राजस्थान से जैसलमेर और असम से बक्सा जिले को शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: पीएम नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू, अमित शाह भी मौजूद
नीति आयोग ने यह सूची शिक्षा के क्षेत्र में नवंबर 2021 के महीने में इन जिलों द्वारा उत्कर्ष प्रदर्शन करने के आधार पर तैयार की गई है।












Click it and Unblock the Notifications