आधुनिक शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान के लिए भी आगे आएं खाप पंचायतें: दुष्यंत चौटाला
जींद, 5 सितम्बर: आज के आधुनिक युग में खापों महत्व और बढ़ा है। खाप प्रतिनिधियों को सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य, विशेषकर शिक्षा के प्रचार में भी विशेष भूमिका निभानी चाहिए। ये विचार हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जींद में सर्वजातीय दाड़न खाप के चबूतरे पालवां गांव में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। डिप्टी सीएम चौटाला ने खाप प्रतिनिधियों की मांग पर ई-लाइब्रेरी कम कोचिंग सेंटर की स्थापना के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 51 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से लाइब्रेरी एवं कोचिंग सैंटर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि खाप पंचायतों का मुख्य कार्य सामाजिक ताने-बाने का जोड़ना, गरीबों का उत्थान तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य का प्रसार होना चाहिए, जो आज के परिवेश में अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खाप प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों, विशेषकर लड़कियों की शिक्षा के प्रति जन जागरण किया जाना चाहिए। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि बेहतर कोचिंग, ट्रेनिंग व अन्य आवश्यक संसाधनों के अभाव की वजह से ग्रामीण इलाके का होनहार बच्चा भी प्रतियोगिता में पिछड़ जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में खाप प्रतिनिधियों एवं युवा कल्बों में बच्चों के लिए कोचिंग का संस्थागत ढांचा बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि गांव-गांव में शिक्षा प्रसार समितियों का स्थानीय लोगों द्वारा गठन किया जाना चाहिए और इन समितियों में बच्चों को बेहतर कोचिंग मुहैया करवाने में सेवानिवृत्त कर्मियों विशेषकर प्राध्यापक एवं अध्यापकों का सहयोग लिया जाना चाहिए। समारोह में खाप प्रतिनिधियों द्वारा डिप्टी सीएम चौटाला को पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा ने कहा कि डिप्टी सीएम चौटाला के प्रयासों से जींद जिला में विकास कार्यो की गति में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत जुलाना में भी 200 करोड़ रूपए से ज्यादा के विकास कार्य सम्पन्न हुए है। ढांडा ने कहा कि वर्तमान की बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कारगर कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में 50 प्रतिशत महिलाओं के आरक्षण का प्रावधान इसके जीते जागते सबूत है। इस मौके पर जेजेपी जिला प्रधान कृष्ण राठी, पांच खापों के मुखिया, बिनैण खाप के प्रवक्ता रघुबीर नैन का भी दाड़न खाप ने स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications