Himachal Elections: तीन नवंबर को सोलन में AAP की हुंकार, केजरीवाल करेंगे रोड शो

हिमाचल विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपने अपना अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के स्टार प्रचारकों के राज्य में लगातार दौरे हो रहे हैं। 3 नवंबर को AAP के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम सोलन पहुंच रहे हैं।

Himachal Assembly Elections: हिमाचल विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपने अपना अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के स्टार प्रचारकों के राज्य में लगातार दौरे हो रहे हैं। 3 नवंबर को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम सोलन पहुंच रहे हैं। जहां एक वो आप के एक विशाल रोड शो की अगुवाई करेंगे।

Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक भी अब विधानसभा चुनाव के प्रचार को गरमाने के लिए हिमाचल का रुख करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 3 नवंबर को सोलन आ रहे हैं। उनका सोलन शहर में 11 बजे रोड शो होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसकी अनुमति दे दी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद केजरीवाल पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले आम आदमी पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए वह हिमाचल आ चुके हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सोलन के प्रस्तावित इस रोड शो में पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आना तय था। अब वह केजरीवाल के दौरे के बाद हिमाचल में रोड शो करने आएंगे। पार्टी की ओर से 20 स्टार प्रचारकों की सूची तय की गई है। इसमें केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब और दिल्ली में आप सरकार के मंत्री, विधायक और हिमाचल आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्टार प्रचारक में शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी मंडी जिले की द्रंग विधानसभा सीट को छोड़कर अन्य सभी 67 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। पार्टी की ओर से द्रंग में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा गया था लेकिन, प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। ऐसे में इस विधानसभा सीट से अब आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+