'केसीआर बनें महाराष्ट्र के सीएम', ख्वाहिश के साथ 4000 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले पति-पत्नी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की लोकप्रियता महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रही है। इसका उदाहरण उस वक्त देखने को मिला, जब महाराष्ट्र से एक पति-पत्नी सीएम केसीआर को राज्य का सीएम बनाने की कामना लेकर 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकल पड़े।

telangana

इन पति-पत्नी को देखने के लिए शुक्रवार को आसिफाबाद में लोगों की भीड़ लग गई। दरअसल इन दोनों ने एक बैनर हाथ में लिया हुआ है, जिसपर लिखा है, 'महाराष्ट्र में अबकी बार-किसान सरकार, 1 अगस्त से मुख्यमंत्री बनने तक पदयात्रा।'

चंद्रपुर जिले के राजुरा तालुक में रहने वाले इस दंपति- बाबाराव मास्की और शोभा मास्की ने गले में जंजीर और हाथ में हथकड़ी भी पहनी हुई है। ट्रांसपोर्ट एजेंसी और ढाबा चलाने वाले बाबाराव मास्की ने बताया, 'हम हैदराबाद में प्रगति भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मिलने की योजना बना रहे हैं। मिलने के बाद हम उनसे पदयात्रा की इजाजत मांगेंगे और इसके बाद पतयात्रा पर निकल जाएंगे।'

बाबाराव मास्की ने कहा, 'हम महाराष्ट्र के 36 जिलों को कवर करेंगे और तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति द्वारा शुरू किए गए विकास मॉडल और जनहित की योजनाओं के बारे में डॉक्टरों, वकीलों और अन्य लोगों को जागरूक करेंगे। इस पदयात्रा के दौरान हम जनता के बीच भी जागरूकता पैदा करेंगे। इस पदयात्रा में लगभग आठ महीने का समय लगेगा।'

पति-पत्नी ने बताया कि उन्हें इस बात पर अफसोस है कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई किसान विरोधी नीतियों के कारण देश के किसान गुलाम बन गए हैं। दोनों ने बताया कि वो तेलंगाना के गठन की मांग को लेकर भी 2006 से 2012 तक इसी तरह की यात्रा पर निकले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+