Telangana: राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, दूसरा वेतन आयोग गठित, जानिए क्या होगा लाभ
तेलंगाना सरकार ने इस हफ्ते राज्य कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय है। जिसके तहत दो सरकार आदेश (जीओ) जारी किए हैं। सरकार ने राज्य कर्मचारियों को 5% अंतरिम राहत (IR) देने की घोषणा के साथ दूसरे वेतन आयोग (PRC) का गठन कर दिया है। उम्मीद है नया वेतन आयोग छह महीने में अपनी रिपोर्ट सौंप देगा। दूसरे वेतन आयोग में पूर्व वित्त सचिव एन शिव शंकर दूसरे पीआरसी के अध्यक्ष हैं और पूर्व आईएएस अधिकारी बी रमैया को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार की ओर से दूसरे वेतन आयोग के गठन के फैसले का गैर-राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (TNGO) ने स्वागत किया है। TNGO प्रमुख एम राजेंदर ने कहा कि वे उम्मीद है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के इससे बड़ी राहत मिलेगी।

इससे पहले राज्य सरकार ने 2018 में सीआर बिस्वाल की अध्यक्षता में पहली पीआरसी का गठन किया। जिसने दिसंबर 2020 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। जिसके आधार पर तेलंगाना सरकार ने 9 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अप्रैल 2020 से मौद्रिक लाभ और जुलाई 2018 से एक अनुमानित लाभ के साथ 30% फिटमेंट की घोषणा की थी।
वहीं इस बार राज्य सरकार ने लगभग 70,000 आंगनवाड़ी शिक्षकों को भी पीआरसी के अंतर्गत लाने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने 2014 में अविभाजित आंध्र प्रदेश में गठित 10वीं पीआरसी को लागू करते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए अब तक की सबसे अधिक 43% फिटमेंट की घोषणा की है।
IR 1 अक्टूबर से प्रभावी
नवगठित दूसरा वेतन आयोग राज्य की राजस्व वृद्धि, वर्तमान और भविष्य के निवेश, विकास योजनाओं, जन कल्याणकारी योजनाओं और अन्य वित्तीय दायित्वों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धताओं का आंकलन करेगा। इसके साथ तेलंगाना राज्य सरकार के कर्मचारियों के वर्तमान वेतनमान की व्यापक स्तर पर तुलना करना करेगा।












Click it and Unblock the Notifications