Karnal: अनाज मंडी में धांधली पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारी किए गए सस्पेंड
शहर की अनाज मंडी में धान की खरीद में धांधली को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार की ओर से मंडी बोर्ड के 12 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में अंबाला के एक एचसीएस अधिकारी को भी निलंबित करने का आदेश जारी किया गया हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए है।

हरियाणा में धान खरीद में हुई गड़बड़ी को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाया है। इस संलिप्च अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिसमें करनाल से 3 मंडी सुपरवाइजर अश्वनी मेहरा, दीपक त्यागी, जयप्रकाश,सुंदर सिंह सेक्टरी कम-ईओ और अंबाला के जेडएमईओ हरियाणा स्टेट मार्केटिंग बोर्ड हवा सिंह को भी सस्पेंड किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications