अघाडी से सरकार नहीं संभाल रही तो पीछे हट जाए- ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर, 22 जून। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी में दरार आज की नहीं है, यह गठनबंधन के समय की है। अगर अघाडी से सरकार नहीं संभल रही तो उसे पीछे हट जाना चाहिए, ताकि महाराष्ट्र को स्थिर सरकार मिल सके।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होनेसेवहां फिर से शिवराज सिंह चौहान की सरकार बन सकी थी। केंद्रीय मंत्री नेयह भी कहा कि वहां तीनों दल एक मत नहीं हैं, क्योंकि इनके सिद्धांत और विचारधारा के साथ अपने-अपने स्वार्थ भी हैं। प्रदेश का विकास करनेका सोच नहीं है, इसलिए इनके बीच द्वंद्व स्वाभाविक है।
राज्यसभा के चुनाव से ही इनके बीच बौखलाहट है, जो विधान परिषद के चुनाव के बाद से सड़कों पर आ गई है। उन्होंनेन्हों कहा कि हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस की तारीफ शरद पवार ने स्वयं की है।












Click it and Unblock the Notifications