जल्द 120 नए मार्गों पर सस्ती होगी हवाई सेवा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा

केंद्र सरकार ने हवाई यात्रियों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल से छूट दे दी है। यह बात नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही। सिंधिया ने कहा कि कोरोना नियमों में छूट के बाद लोगों को अब यात्रा में ज्यादा सहूलियत होगी। वे अपनी इच्छा के अनुसार मास्क पहन या उतार सकेंगे। साथ ही उन्होंने महंगे किराए पर राज्यों में एटीएफ पर लगने वाले वैट की असमानता को खत्म करने की अपील की।

Jyotiraditya Scindia

उन्होंने ये भी कहा कि हवाई यात्रियों की समस्याओं की निगरानी वह खुद करते हैं। सभी मुश्किलों का निपटारा तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल खत्म हो गए हैं, लेकिन सतर्कता तो हमेशा ही रहनी चाहिए। मास्क की अनिवार्यता हमने खत्म कर दी है। अब लोग अपनी इच्छा के अनुसार मास्क पहन या हटा सकते हैं। अब एयर सुविधा फॉर्म भरने और वैक्सीन सर्टिफिकेट भी जरूरत नहीं होगी। इससे जाहिर है यात्रियों को सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों को देखना स्वास्थ्य मंत्रालय के दायरे में आता है, लेकिन मुझे विश्वास है कि देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आंकड़ों को देखते हुए इसकी क्षमता बेहद कम है। हालांकि, सतर्कता सभी को बरतनी चाहिए। सिंधिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उड़ान 4.2 की तैयारी चल रही है। करीब 120 नए रूट शुरू कर रहे हैं, जिनमें से 18 प्रतिशत उत्तर पूर्व राज्यों में होंगे। इसके तहत कोशिश है कि प्राथमिक तौर पर टियर-1 और टियर-2 शहरों के बीच आवागमन को और बढ़ाया जाए। इसमें छोटे विमानों को भी प्राथमिकता दी है और हेलिकॉप्टर को भी बढ़ावा दिया जाएगा। हमारी कोशिश है कि अंतिम छोर तक हवाई सेवाओं की कनेक्टि विटी रहे।

उन्होंने कहा कि किराया तो मांग और आपूर्ति के हिसाब से बदलता रहता है। एविएशन में कुछ महीने ऐसे रहते हैं, जिनमें मांग ज्यादा
रहती है तो पीक सीजन के दौरान किराया ज्यादा रहता है। कहा कि विमानन सेवाओं को लंबी अवधि के नजरिए से देखने की जरूरत है। जब मैंआया था तो 12 राज्यों मेंएटीएफ पर वैट 1-4 फीसदी के दायरे में था। 24 राज्य ऐसे थे, जहां ये 20-30 फीसदी था। अब हमारी राज्यों के साथ चर्चाके बाद अब 24 में से 16 राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने एटीएफ पर वैट घटाया है और 1-4 फीसदी में आ गए हैं। हालांकि दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, असम, राजस्थान समेत 8 राज्यों में वैट अभी भी ज्यादा है।

मैं इन राज्यों से वैट घटाने और ग्राहकों को सस्ता हवाई टिकट देने के रास्ते में सहायक बनने की अपील करता हूं। वैट घटने से भले ही सरकार को एटीएफ पर लाभ कम हो जाए, लेकिन राज्यों से एटीएफ की खरीद बढ़ जाएगी। श्रीनगर में एटीएफ घटने के बाद वहां एक हफ्ते के भीतर श्रीनगर में रीफ्यूलिंग में 360 फीसदी की बढ़त हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+