चिटफंड कंपनी के पीड़ितों की बात ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में जमीन पर बैठकर सुनी, बोले-होगी कार्रवाई
कैलारस। मुरैना जिले के हजारों निवेशकों का एक चिटफंड कंपनी ने अरबों रुपया जमा कर लिया है। समयावधि पूर्ण होने पर भी पैसे वापस नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए गत तीन वर्ष से हजारों पीड़ित भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। कई बेघर हो गए हैं। पैसे के अभाव में अपना व अपने परिजनों का इलाज तक नहीं करवा पा रहे हैं।

मदद की गुहार लगाने कई बसों से भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास पहुंचे। सिंधिया ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नीचे आकर सडक़ पर बैठकर निवेशकों की बात सुनी। करीब 10 मिनट उन्होंने पीडि़तों की बात ध्यान से सुनी तथा कहा कि मैं इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करूंगा तथा मेरा यह प्रयास होगा, यह मेरे अंचल के लोगों का पैसा शीघ्र अति शीघ्र भुगतान हो सके।
सिंधिया को चिटफंड कंपनी के खिलाफ की गई शिकायतों का एक पुलंदा जो पीडि़तों ने दिया उसका अवलोकन किया और भरोसा दिलाया कि दोषियों की गिरफ्तारी शीघ्र कराएंगे। इसके बाद सिंधिया ने दिल्ली में सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफिस फोन लगाकर कार्रवाई के लिए कहाद्ध इसके बाद सैकड़ों पीड़ित सेंट्रल रजिस्ट्रार विजय कुमार आइएएस से भी मिले।












Click it and Unblock the Notifications