मिशन दुष्यंत 2024 को लेकर आगे बढ़ें जेजेपी कार्यकर्ता: अजय चौटाला

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. चौटाला ने कहा कि वे पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए बूथ स्तर पर ले जाएं क्योंकि यही पार्टी का लक्ष्य है।

JJP workers should move forward with Mission Dushyant 2024: Ajay Chautala

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने जनता भवन में मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए मिशन दुष्यंत 2024 को लेकर पूरी मेहनत करें।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. चौटाला ने कहा कि वे पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए बूथ स्तर पर ले जाएं क्योंकि यही पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि संगठन से ही सत्ता प्राप्त होती है। प्रदेशभर में अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतिम दिन सिरसा में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जेजेपी ने संगठन की वजह से ही विपरीत परिस्थितियों में आगे बढऩे का काम किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ योद्धा, बूथ सखी बनाकर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थितजनों को दिग्विजय सिंह चौटाला की शादी के लिए निमंत्रण देते हुए कहा कि सिरसा में दस मार्च को सभी के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, पूर्व विधायक भागीराम, कृष्ण कंबोज, डॉ. राधेश्याम शर्मा, सर्वजीत सिंह मसीतां, रविंद्र सांगवान, राजेंद्र लितानी जैसे दिग्गज राजनेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया।

सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि संगठन को और अधिक प्रभावी बनाना ही बैठक का पहला मकसद है। मंच संचालन अंजनी लढा ने किया। बैठक के दौरान जेजेपी के जिला प्रभारी सुरेंद्र बेनीवाल, जिला कार्यालय प्रभारी हरिसिंह भारी, युवा जेजेपी के जिलाध्यक्ष अजब ओला, वरिष्ठ नेता राजेंद्र कसवां एडवोकेट, जिला प्रेस प्रवक्ता तरसेम मिढा, प्रेम कुकरेजा, सुखमंदर सिहाग, अनिल कासनिया व अमर सिंह ज्याणी सहित पूरे जिले से पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+