SC कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए JJP विधायकों ने हरियाणा सरकार का जताया आभार

जननायक जनता पार्टी के विधायकों ने हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में क्लास वन और टू के पदों पर अनुसूचित जाति के कर्मचारियों, अधिकारियों को पदोन्नति में 20 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले का स्वागत किया है।

चंडीगढ़ में जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह और विधायक एवं चेयरमैन रामकरण काला ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए इस सराहनीय निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया।

jjp-mlas-express-gratitude

विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने इस विषय को लेकर अपनी पार्टी के स्तर पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के समक्ष यह मांग उठाई थी, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने दिलचस्पी दिखाते हुए अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के हित में इसे सिरे चढ़ाने का कार्य किया हैं। ईश्वर सिंह ने कहा कि सरकार के इस कदम से एससी वर्गों के लोगों को महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा और अनुसूचित जातियों की अहम भागीदारी सुनिश्चित होगी।

साथ ही विधायक ईश्वर सिंह ने बाहरी राज्यों से बहू बनकर आने वाली एससी वर्ग से जुड़ी लड़कियों के सर्टिफिकेट की जांच की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में एससी वर्गों के लिए पंचायती राज संस्थाओं में सीटें आरक्षित होती है, वहां पर सामान्य वर्ग के लोग बाहरी राज्यों से बहुएं ले आते हैं और उनके एससी सर्टिफिकेट भी होते हैं। ऐसे में वे चुनाव लड़ती हैं, जिससे कमजोर वर्गों के स्थानीय लोगों के अधिकारों का हनन होता है।

उन्होंने कहा कि सरकार को अनुसूचित जाति के हितों की रक्षा के लिए बाहर से आने वाली इन बेटियों के सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन करना चाहिए। साथ ही चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम पांच साल राज्य का निवासी होने की शर्त भी रखनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+