जेजेपी ने दिल्ली में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां, 14 पदाधिकारी नियुक्त

जननायक जनता पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी को और अधिक सक्रिय करने के लिए एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है।

जेजेपी ने मशहूर सिंगर अमन गुप्ता उर्फ गिरिक अमन को दिल्ली प्रदेश महासचिव और दलबीर सिंह गांधी को प्रदेश सचिव बनाया है।

jjp

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता दिनेश डागर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सहरावत, युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज गोदारा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके नियुक्तियों की सूची जारी की है।

इनके अलावा जेजेपी ने दिल्ली के युवा प्रकोष्ठ में भी कई पदाधिकारी बनाए है। इनमें ललित डबास, भूपेंद्र भरतपुर और अभिषेक सहरावत को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, विनीत मोर और प्रदीप सहरावत को युवा प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।

इसी तरह दीपक दहिया, नितिन सैनी, जगविंदर कटारिया, मनीष कुमार और एडवोकेट आनंद युवा प्रदेश सचिव होंगे। रविंद्र कुमार को युवा प्रदेश सहसचिव के पद पर नियुक्त किया है। विकास दहिया को नजफगढ़ जिला का युवा जिला अध्यक्ष बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+