डबवाली में लगाएंगे कारखाना, युवाओं को देंगे खेल सुविधाएं: JJP लीडर दिग्विजय चौटाला
डबवाली। डबवाली में जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम मिशन 2024 पर काम कर रहे है। दुष्यंत के नाम के आगे से उप हटाकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाना है। वे रविवार को डबवाली के कम्युनिटी हाल में युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी राजनीतिज्ञ दुष्यंत के पीछे लगे है। न तो दुष्यंत ने कृषि कानून बनाए, न ही उसके पक्ष में वोट डाला था। वर्ष 2013-14 में कृषि कानून बनाने के लिए जो कमेटी बनी थी, उसके चीफ भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे।

चौटाला गांव में वल्र्ड क्लास इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा
उन्होंने कहा कि दुष्यंत की डबवाली कहें या फिर डबवाली का दुष्यंत एक ही बात है। दुष्यंत मजबूत होगा तो डबवाली मजबूत होगी। डबवाली में कारखाना लगाया जाएगा। इसी कड़ी में भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जामनगर से अमृतसर एक्सप्रेस-वे, डबवाली से पानीपत हाईवे का निर्माण किया जा रहा है ताकि कच्चा माल लाने तथा तैयार माल को बेचने में कोई असुविधा न हो। जेजेपी नेता ने कहा कि चौटाला गांव में वल्र्ड क्लास इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। जिससे युवाओं की खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी।

75 फीसद आरक्षण को हर हाल में लागू करेंगे
इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में स्थित निजी कंपनियों में हरियाणवी युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण का फैसला लागू करवाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार मिलने से भूपेंद्र हुड्डा, सैलजा तथा अभय सिंह को तकलीफ हो रही है। जबकि दुष्यंत के इस फैसले का अनुसरण करते हुए आम आदमी पार्टी ने इसे पंजाब विधानसभा में चुनावी घोषणा पत्र में डाला है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मसले को सुप्रीम कोर्ट में ले गई है। इस मौके पर जिला प्रधान सर्वजीत मसीतां, गुरपाल सिंह गंगा, अजब ओला, विपिन मोंगा, रणदीप सिंह मटदादू, जगरूप सकताखेड़ा, कुलदीप जाखड़, रणवीर राणा मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications