Jharkhand: भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि आज, सीएम सोरेन ने किया नमन

Birsa Munda: आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा ने 19वीं शताब्दी में अपने क्रांतिकारी और समाज सुधार गतिविधियों से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल दी थी। आज उनकी पुण्यतिथि पर लोग उन्हें नमन कर रहे हैं।

Hemant Soren

Birsa Munda Punyatithi: आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का आज शहादत दिवस मनाया जा रहा है। दरअसल, इसी दिन साल 1900 में रांची जेल में बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी। प्रदेश में भगवान की तरह पूजे जाने वाले बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि पर लोग आज उन्हें नमन कर रहे हैं। ऐसे में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सहित कई बड़े नेताओं ने धरती आबा बिरसा मुंडी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर कहा कि, 'धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा अमर रहें। झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें! जय झारखण्ड!

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर कहा कि, 'खूंटी के वीर, अमर शहीद धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन. अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान कर मात्र 25 साल की उम्र में अपने प्राणों की आहुति देनेवाले भगवान बिरसा मुंडा जी के शहादत को देश सदैव याद रखेगा.'

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि, 'जल, जंगल, ज़मीन तथा जनजातीय अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ने वाले महान योद्धा, स्वतंत्रता सेनानी "धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी" की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन.'

वहीं झारखंड के राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन ने ट्वीट कर कहा कि, 'स्वतंत्रता संग्राम के महानायक व झारखंड के वीर सपूत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. राष्ट्र के लिए उनका त्याग व बलिदान भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा.'

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि, 'भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे महान स्वतंत्रता सेनानी 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन. देश की स्वतंत्रता एवं आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनके संघर्ष और बलिदान की गाथा हमें सदैव प्रेरणा देती है!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+