Jharkhand की टीम पहुंची तमिलनाडु, प्रवासी श्रमिकों को मदद पहुंचाने के लिए ‘प्लान’ तैयार, toll free नंबर जारी
झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के विभिन्न प्रवासी श्रमिकां के समूहों से मुलाकात की। टीम के सदस्य उस कार्यस्थल पर भी पहुंचे।

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों की स्थिति की जानकारी लेने के लिए झारखंड पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने दौरा कर तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों और प्रवासी श्रमिकों से बातचीत कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल को वहां के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि एक पुराने मामले के तथाकथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया द्वारा वायरल किया गया। अधिकारियों ने कहा प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा तमिलनाडु सरकार के लिए सर्वोपरि है। प्रतिनिधिमंडल को यह भी बताया गया कि सावधानी बरतते हुए उत्तर की दिशा में जाने वाली ट्रेनों में आरपीएफ के अतिरिक्त बल को तैनात करने का निर्देश भी तमिलनाडु सरकार द्वारा दिया गया है।
सीएम हेमंत ने दिया हर संभव सहायता करने का निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रम विभाग और झारखंड पुलिस को तमिलनाडु सरकार के संबंधित अधिकारियों से निरंतर संपर्क स्थापित कर प्रवासी श्रमिकों को हर संभव सहायता करने और जरूरत पड़ने पर प्रवासी श्रमिकों की राज्य वापसी का निर्देश भी दिया है।
झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के विभिन्न प्रवासी श्रमिक समूहों से मुलाकात किया। साथ ही उन कार्यस्थलों का भी दौरा किया जहां से झारखंड के प्रवासी नियंत्रण कक्ष को प्रवासी श्रमिकों द्वारा संपर्क किया जा रहा था। प्रवासी श्रमिकों को कोई भी परेशानी होने पर तमिलनाडु एवं झारखंड सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की बात कही गयी।
तमिलनाडु एवं झारखंड सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर
तमिलनाडु पुलिस द्वारा जारी नंबर
0421-2203313
9408101320
9470132591
9431336427
9431336398
9431336472
9431336432
झारखंड प्रवासी कंट्रोल रूम का नंबर (लैंडलाइन)
0651-2481055
0651-2480083
0651-2482052
0651-2481188












Click it and Unblock the Notifications