झारखंड राज्य का स्थापना दिवस आज, CM हेमंत सहित कई मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

रांची,15 नवंबर- हर साल 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है. साल 2000 में झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी, इस साल राज्य अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेम

रांची,15 नवंबर- हर साल 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है. साल 2000 में झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी, इस साल राज्य अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्रियों ने ट्वीट कर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है.

jharkhand

राज्यपाल रमेश बैस ने ट्वीट कर दी बधाई
राज्यपाल रमेश बैस ने ट्वीट कर लिखा कि 'झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. मैं आप सभी के खुशहाल जीवन एवं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा कि 'धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं और जोहार.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का ट्वीट
झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा कि 'जोहार! झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं झारखंड के सर्वांगीण विकास की मंगल कामना करता हूं'

बाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीट
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर झारखंड स्थापना दिवस की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ' उलगुलान के प्रणेता "धरती-आबा" भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती और झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर बधाई और जोहार. धरती आबा की जयंती पर "जनजातीय गौरव दिवस" समस्त जनजातीय समाज का सम्मान है. आइये हम जल-जंगल-जमीन के संरक्षण और संवर्धन के लिए पुनः संकल्पित हो.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया ट्वीट
झारखंड स्थापना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनायें. उन्होंने ट्वीट कर लिखा जोहार झारखंड, सभी झारखंड वासियों को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनायें। आइये हम सब मिलकर विकसित,समृद्धिशाली, स्वस्थ और उन्नत झारखंड के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जय हिन्द! जय झारखंड! आओ बनाए स्वस्थ झारखंड, सुंदर झारखंड

जगरनाथ महतो ने किया ट्वीट
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ट्वीट कर लिखा धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मजयंती दिवस सह झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर समस्त झारखंडवासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। आज बोकारो के नया मोड़ स्थित "भगवान बिरसा मुंडा जी" के प्रतिमा चरण मे पुष्प अर्पित करने का पुण्यभाग्य मिला.

आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो ने किया ट्वीट
आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो ने ट्वीट कर लिखा है कि झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त राज्यवासियों को अनंत शुभकामनाएं एवं जोहार तथा झारखंड के अमर वीर शहीदों एवं आंदोलनकारियों को नमन। गुमान और गर्व से भरे इस दिन हम सभी संकल्प लें कि झारखंड के अरमानों, आकांक्षाओं को संजोने व साकार करने हेतु संघर्ष पथ पर अथक, अडिग बढ़ते रहेंगे''.

रघुवर दास ने स्थापना दिवस की दी बधाई
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड स्थापना दिवस की बधाई दी है. उन्होंने लिखआ कि जोहार! प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों से भरपूर झारखंड के स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक बधाई। प्राकृतिक सौंदर्य, कला, संस्कृति, नृत्य-संगीत हमारे झारखंड की पहचान है। यह पहचान हमारा गौरव है.

जेएमएम सासंद महुआ मांझी का ट्वीट
जेएमएम सासंद महुआ मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार!

मंत्री जोबा मांझी ने किया ट्वीट
मंत्री जोबा मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि समस्त प्रदेशवासियों को झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज के इस पावन अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा द्वारा दिए गए संदेश को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जोहार

विधायक अंबा प्रसाद ने किया ट्वीट
विधायक अंबा प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर सभी को जोहार, हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। जय भगवान बिरसा, जय झारखंड, जय हिन्द !

मंत्री मिथिलेस ठाकुर ने दी बधाई
मंत्री मिथिलेस ठाकुर ने झारखंड स्थापना दिवस की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज अपना झारखंड 22 वर्षों का हुआ है।आईये,हम सब मिलकर अपने युवा राज्य को सुखी,समृद्ध,आत्मनिर्भर व प्रगतिशील बनाने का संकल्प लें। समस्त झारखंडवासियों को धरती आबा भगवान बिरसामुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+