शिबू सोरेन का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मनाया जन्मदिवस

प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक स्थित दीनानाथ पांडेय के आवास पर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिशम गुरु शिबू सोरेन के 79 वां जन्मदिन केक काट कर धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार मेहता ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशम गुरु शिबू सोरेन का जन्म 11जनवरी 1944 को हजारीबाग जिला के नमरा गांव में हुआ था।
उन्होंने 1070 के दशक में अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत कि थी। वे हमेशा अन्याय अत्याचार के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाते आ रहे हैं। उन्होंने बिहार से अलग राज्य बनाने को लेकर लंबे समय तक संघर्ष किया। इसके बाद 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य अस्तित्व में आया। वही उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र व राज्य के विकास के लिए माटी की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूत करना होगा।
जेएमएम के वरिष्ठ नेता व 20 सूत्री सदस्य दीनानाथ पांडे ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में कई विकास का कार्य किया जा रहा है। पूर्व की सरकार ने राज्य के विकास के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भवनाथपुर क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी मजबूती के साथ उतरेगी।












Click it and Unblock the Notifications