Jharkhand: JPSC झारखंड खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदों में सीधी भर्ती, सीएम हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट

Jharkhand Food security Officer Job Opening 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड खाद्य सुरक्षा अधिकारी नौकरी ओपनिंग 2023 नोटिफिकेशन जारी किया है। झारखंड में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती निकली है।

Hemant Soren

Jharkhand Khadya Suraksha Adhikari Bharti 2023 - झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (फूड सेफ्टी ऑफिसर) के पदों पर नियुक्ति परीक्षा हेतु विज्ञापन जारी किया है। जेपीएससी द्वारा झारखण्ड खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2023 के लिए अर्हताधारी भारतीय नागरिकों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस JPSC खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2023 के तहत कुल 56 रिक्तियां प्रकाशित की गयी हैं, जिनमें कोटिवार पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है।

इच्छुक एवं निर्धारित अर्हता वाले अभ्यर्थी इस झारखण्ड फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jpsc.gov.in) के माध्यम से निम्नवत निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस झारखण्ड खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैकेंसी 2023 ( JPSC FSO Bharti 2023 ) से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

विभाग का नाम : स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार।
भर्ती आयोग का नाम : झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC)।
विज्ञापन संख्या : 18 /2023.
रिक्त पदों की संख्या : 56 पद।
नौकरी का प्रकार : झारखण्ड सरकारी नौकरी।
आवेदन करने की अवधि : 15 जून 2023 से 14 जुलाई 2023 तक।
आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
अधिकृत वेबसाइट : www.jpsc.gov.in
नौकरी का स्थान : झारखण्ड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+