JJharkhand: मिशन-2024 के लिए एक्शन मोड में हेमंत सोरेन, JMM कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी तैयारी का मूल मंत्र

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को ललकारते हुए कहा है कि वे चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ हमें अपना समर्थन दिया है। जनता के इस विश्वास पर सरकार के साथ-साथ संगठन की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह खरा उतरने का काम करें।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने पिछले चार साल में कई योजनाओं चलाई है। संगठन के लोगों का भी यह दायित्व बनता है कि इन योजनाओं को जनता तक ले जाने का काम करें, ताकि उसका फायदा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Jharkhand,

पार्टी नेताओं से बात
हेमंत सोरेन गुरुवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष, सचिव और प्रखंड अध्यक्ष व सचिवों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का निर्देश दिया।

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि 15 नवंबर से एक बार फिर 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसमें भी पार्टी-संगठन के लोगों को जुटने की जरूरत है।

बैठक के बाद पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि झारखंड में झामुमो बड़ा भाई है। सीट बंटवारे के लिए हेमंत अधिकृत किए गए हैं।

विनोद पांडेय ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि गत चुनाव में झारखंड की राजनीतिक परिस्थिति बदल चुकी है। गठबंधन में शामिल सभी दल जानते हैं कि झामुमो यहां पर बड़े भाई की भूमिका में हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विपक्षी गठबंधन कोर संयोजक कमेटी के सदस्य भी हैं। जब गठबंधन की बैठक होगी, तो हेमंत सोरेन अपनी बात रखेंगे। इसके लिए वे अधिकृत किए जा चुके हैं। वो जो भी निर्णय करेंगे, पार्टी-संगठन के लिए वह मान्य होगा।

विनोद पांडेय ने कहा कि झामुमो और हेमंत सोरेन गठबंधन के महत्वपूर्ण अंग हैं। अभी पांच राज्यों में चुनाव में कई आदिवासी बहुल सीटें हैं। झामुमो ने वहां प्रत्याशी नहीं दिया है। अगर गठबंधन की ओर से मांग हुई, तो हेमंत सोरेन चुनाव प्रचार में जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+