Jharkhand: हेमंत सरकार H3N2 इंफ्लूएंजा को लेकर सतर्क, 1-2 दिनों में जारी होगी गाइडलाइन

राज्य सरकार द्वारा 1- 2 दिनों में राज्य के सभी जिलों को इस वायरस की रोकथाम को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी जाएगी।

influenza

रांची। कुछ राज्यों में एच3एन2 इंफ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार अलर्ट है। राज्य सरकार विभिन्न जिलों को एडवाइजरी जारी करने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का इंतजार कर रही थी। केंद्र ने शुक्रवार को इस वायरस की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार को गाइडलाइन भेज दी।
इसके तहत इंफ्लूएंजा जैसी बीमारी (आइएलआइ) या गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआइ) से पीड़ित मरीजों के उपचार को लेकर गाइडलाइन का पालन करने को क हा गया है। साथ ही दवा, आक्सीजन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अस्पतालों की तमाम तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते केस का भी जिक्र करते हुए इसपर भी नजर रखने का अनुरोध किया है। हालांकि, झारखंड में वर्तमान में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है। उन्होंने टेस्ट, ट्रैक, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन पर जोर दिया है।

बता दें कि भारत में एच3एन2 वायरस से हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इस वायरस के लक्षण मौसमी फ्लू के समान होते हैं। बुखार, खांसी और बलगम समेत सांस की समस्या के लक्षण दिखाई देते है। कई मरीजों को शरीर दर्द, उल्टी या दस्त सहित अन्य समस्याएं भी होती हैं।
झारखंड में रिम्स, रांची और एमजीएम, जमशेदपुर में इसकी जांच की सुविधा पहले से उपलब्ध है। एच3एन2 इंफ्लूएंजा के संबंध में चिकित्सकों का कहना है कि यह एक प्रकार का फ्लू ही है। इससे सावधानी जरूरी है। बच्चों, बजुर्गों और गंभीर रोगियों को कोरोना की तरह ही विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+