मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले-झारखंड को बनाना है फुटबॉल की नर्सरी

रांची। झारखंड सरकार प्रदेश को फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए नर्सरी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार ने प्रदेश की छुपी हुई खेल प्रतिभा को एक मंच देने के उदेश्य से SAHAAY योजना शुरू की गई है, ताकि बेहतरीन खिलाड़ियों का चुनाव किया जा सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को लिखे पत्र में यह बात कही।

jharkhand has to made football nursery announced chief minister hemant soren

पत्र लिखकर की दी बधाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि एएफसी महिला एशिया कप 2022 में भाग लेने के लिए मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए AIFF परिवार को अपनी हार्दिक बधाई और धन्यवाद देना चाहता हूं। एएफसी महिला एशिया कप 2022 (AFC Women Asia Cup) सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है। हाल के दिनों में और इतनी बड़ी चैंपियनशिप की दूसरी बार मेजबानी करना देश में फुटबॉल का विकास अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के प्रयासों और दूरदर्शिता का परिणाम है।

झारखंड कर रहा है मेजबानी
हेमंत सोरेन ने कहा कि अगस्त-अक्टूबर 2021 के बीच एएफसी महिला एशिया कप 2022 के तैयारी शिविर के लिए झारखंड में भारतीय महिला सीनियर फुटबॉल टीम की मेजबानी करके हमें खुशी हुई। हम वर्तमान में झारखंड में अंडर -17 राष्ट्रीय महिला टीम की मेजबानी कर रहे हैं, क्योंकि वे अंडर -17 फीफा महिला विश्व कप के लिए तैयारी कर रहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारी दोनों महिला टीमें देश में हो रही इन चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।

गुमला की सुमिता कुमारी का हुआ है चयन

बता दें कि झारखंड के गुमला निवासी फुटबॉल खिलाड़ी सुमति कुमारी (17) का चयन सीनियर नेशनल एशियन फुटबॉल कप के लिए हुआ है। सुमति स्ट्राईकर खिलाड़ी हैं। भारतीय फुटबॉल संघ ने सुमति का चयन सीनियर नेशनल एशियन कप के लिए किया है। सुमति अंडर-17 की उन संभावित राज्य की बेटियों में से एक थी, जिन्हें 2020 में विशेष कैंप के जरिये पौष्टिक आहार और ट्रेनिंग दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+