शीतलहर के चलते झारखंड सरकार ने प्राइमरी स्कूलों की छुट्टी, जारी रहेगी मिड-डे मील
शीतलहर के चलते झारखंड सरकार ने प्राइमरी स्कूलों की छुट्टी, जारी रहेगी मिड-डे मील

Jharkhand government: पिछले कई दिनों से जारी शीतलहरी के कारण झारखंड के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। झारखंड में पहली से 5वीं तक के सरकारी प्राइमरी स्कूल 8 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगे। यह आदेश झारखंड के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, इस दौरान शिक्षण कार्य बंद रहेगा लेकिन शिक्षक स्कूलों में उपस्थित होकर ऑनलाइन डाटा एंट्री और अभिलेख अपडेशन का कार्य करेंगे। शिक्षा निदेशालय के आदेश के मुताबिक, शीतलहर के प्रकोप के चलते हुए अवकाश के दौरान स्कूली बच्चों को मिड-डे मील भी उपलब्ध कराया जाता रहेगा।
नौ जनवरी को शुरू होगी पढ़ाई
आदेश के अनुसार, शीतलहर के चलते 8 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद स्कूलों में 9 जनवरी से दोबारा शिक्षण कार्य आरंभ होगा। स्कूलों को बंद रखने का आदेश सिर्फ सरकारी स्कूलों के लिए है। निजी स्कूलों को बंद रखने संबंधी निर्णय जिलो में उपायुक्तों के स्तर पर निया जाता है। उपायुक्त स्थिति को देखते हुए अपने स्तर पर फैसला ले सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications