Jharkhand: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अचानक बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में अस्‍पताल पहुंचे CM

उनके पुत्र राजू महतो ने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह तीन बजे उनके पिता की तबीयत खराब थी।

Hemant Soren

जासं, रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मंगलवार तड़के अचानक उनकी स्थिति इतनी ज्‍यादा बिगड़ गई कि अब उन्‍हें चेन्‍नई एयरलिफ्ट कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल रांची के पारस एचईसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान राज्‍य के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन उनसे मिलने अस्‍पताल पहुंचे और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।

इलाज के लिए चेन्‍नई ले जाने की कही जा रही बात

गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ही उन्‍हें विशेष विमान से और बेहतर इलाज के लिए चेन्‍नई ले जाने की बात कही। अपने पिता के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी देते हुए उनके बेटे राजू महतो ने कहा कि अल सुबह तीन बजे उनके पिता अस्‍वस्‍थ महसूस कर रहे थे। उन्‍हें सांस लेने में दिक्‍कत हो रही थी और तभी उन्‍हें रांची के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी स्थिति कुछ सुधरी।

दो साल पहले कोरोना की चपेट में आए थे मंत्री

बता दें कि दो साल पहले कोरोना महामारी से संक्रमित होने के बाद जगरनाथ महतो के फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। इसके बाद चेन्नई एमजीएम में उनके लंग्‍स का ट्रांसप्‍लानटेशन हुआ और अब फॉलो अप के लिए उन्‍हें वहीं भेजे जाने की बात कही जा रही है। इससे पहले अक्टूबर, 2018 में उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनकी एक बार एनजीओप्लास्टी भी हो चुकी है।

इसके अलावा, पिछले साल अगस्‍त में विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होने के दौरान भी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। बताया गया था उन्‍हें चक्‍कर आने और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इस दौरान उनका ब्‍लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था। उस समय भी मुख्‍यमंत्री ने लगातार उनकी सेहत की जानकारी ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+