दुमका हत्याकांड में प्रियंका गांधी ने उठाई आवाज- अपराधियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए
नई दिल्ली, 31 अगस्त: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि झारखंड में एक लड़की की निर्मम हत्या के मामले में अपराधियों को त्वरित और सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, 'झारखंड- 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की की निर्मम हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। अपराधियों को त्वरित सजा मिलनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने कहा, 'अपराध की रोकथाम व न्याय के लिए जरुरी है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में सख्त व जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए।'
गौरतलब है कि 23 अगस्त को झारखंड के दुमका में एकतरफा प्रेम के मामले में शाहरुख नामक युवक ने एक युवती के कमरे में खिड़की से कथित तौर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। इस घटना के समय युवती अपने कमरे में सो रही थी और वह बुरी तरह झुलस गई।












Click it and Unblock the Notifications