झारखंड: 30 लाख परिवारों को सीएम सोरेन ने दी खुशखबरी, बांटेगी 1200 करोड़ रुपए

झारखंड: 30 लाख परिवारों को सीएम सोरेन ने दी खुशखबरी, बांटेगी 1200 करोड़ रुपए

Jharkhand News: झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्‍य के 30 लाख परिवारों को बड़ी खुशखबरी दी है। सुखाड़ प्रभावित किसान परिवारों को फौरी तौर पर 3500 रुपये प्रति परिवार अग्रिम सूखा राहत राशि दी जा रही है। आपदा प्रबंधन की महत्‍वपूर्ण बैठक के बाद प्रदेश के कुल 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित किए गए हैं। जिन्‍हें सरकार प्राथमिकता के आधार पर मदद उपलब्ध कराएगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में मुख्यमंत्री ने ये अहम घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के 30 लाख से अधिक सुखाड़ प्रभावित किसान परिवारों के जीवन यापन के लिए सरकार लगभग 1200 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Jharkhand: CM Soren gave good news to 30 lakh families

बता दें कि झारखंड में कुल 24 जिले हैं, जिनमें 2 जिले पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा को छोड़कर सभी 22 जिलों को सूखाग्रस्‍त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में 260 में से 226 प्रखंडों को राहत देने का निर्णय लिया गया। 30 लाख किसान परिवार को तत्काल सूखा राहत के लिए प्रति परिवार 3500 रुपये की सरकारी मदद दी जाएगी।

राज्‍य सरकार के वरीय अधिकारियों के मुताबिक 22 जिलों के 226 प्रखंडों के सभी सुखाड़ प्रभावित किसान परिवारों को 3500 रुपये एडवांस राशि शीघ्र ही उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए कृषि विभाग को निर्देशित किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी की अगुआई में सभी प्रखंडों में अभियान चलाकर राहत राशि बांटा जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुताबिक सूखे की चपेट में आए 30 लाख से अधिक किसान परिवारों को राहत पैकेज का लाभ मिल सकेगा। राज्य सरकार सूखा राहत राशि पैकेज के तौर पर लगभग 1200 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+