छठ पर्व की सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, पत्नी के साथ सूर्य को दिया अर्घ्य
Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार 19 नवंबर को हटनिया तालाब छठ घाट पर परिजनों संग आम श्रद्धालु के रूप में पहुंचे। यहां उन्होंने मजदूरी करने वाले मनोज शाह और वेटर का काम करने वाले मनोज कुमार के परिजनों संग अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
इस दौरान सीएम सोरेन ने भगवान भास्कर को नमन किया और व्रतधारियों से आशीर्वाद लिया और छठी मईया से राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और निरोग जीवन की प्रार्थना की। इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

बता दें कि सीएम सोरेन भी अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और दोनों पुत्रों के साथ हटनिया तालाब घाट पर एक आम श्रद्धालु के रूप में हजारों श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने न्यू पुलिस लाइन निवासी मनोज शाह तथा रेस्टोरेंट में वेटर का काम करने वाले मनोज कुमार की धर्मपत्नी अनिता देवी (व्रतधारी) के परिजनों के साथ अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतधारी का आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर छठी मईया से राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख -समृद्धि, खुशहाली, शांति और निरोग जीवन की प्रार्थना की लोक आस्था और उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर भगवान भास्कर की उपासना के पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।
तो वहीं, उन्होंने कहा कि पर्व का जो माहौल है ऐसा मन करता है कि सालों भर यही भक्तिमय माहौल रहे। इस दौरान सीएम सोरेन ने अहमदाबाद में हो रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की जीत के लिए शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications