झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने BJP पर बोला हमला, कही यह बड़ी बात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार षड्यंत्रकारी सोच के तहत काम कर रही है। ईडी, सीबीआइ जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के अधिकारी भाजपा नेताओं की गाड़ी से छापामारी के लिए सत्ताधारी दल के विधायक के घर पहुंच रहे हैं। इससे साफ हो जाता है कि भाजपा किस तरह का खेल खेल रही है। भाजपा राजनीतिक ताकत के बजाय संवैधानिक ताकत से डरा रही है। मुख्यमंत्री सोरेन शुक्रवार को मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में 'आपके द्वार कार्यक्रम' को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

गैर भाजपा शासित राज्यों में इन संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल कर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। ईडी द्वारा कभी कांग्रेस की सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कभी मनीष सिसोदिया, तो कभी ममता बनर्जी को बुलाया जाता है। मुझे भी ईडी ने नोटिस भेजा है, लेकिन मैं इससे घबराने वाला नहीं हूं। मैं भी चोर-उचक्का नहीं, बल्कि संवैधानिक पद पर हूं।
क्या भाजपा के नेता दूध के धुले हुए हैं
देश व समाज में जाति-धर्म के नाम पर भाजपा जहर घोल रही है। आदिवासी व दलितों के प्रति भाजपा घड़ियाली आंसू बहाती है। लेकिन, जहां उनके हित की बात आती है, वहां संवेदना शून्य हो जाती है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य गठन के बाद झारखंड में अधिक वर्षों तक भाजपा ने शासन किया है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने गरीबों का शोषण किया।
मोराबी से ध्यान भटकाने का प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने गुजरात मॉडल देखा। वहां मोरबी में पुल टूटा। सौ से अधिक लोग मारे गये। वहां भाजपा की सांठगांठ की वजह से ऐसा हुआ। ऊपर से नीचे तक सब भाजपा के लोग मिले हुए थे और ये हमें नैतिकता सीखा रहे हैं। यह सब ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications